बाज नहीं आ रहा है उत्तर कोरिया, फिर दागी Ballistic Missile, अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने की निंदा

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Nov 9, 2022, 04:01 PM IST

उत्तर कोरिया ने अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसने एक बाद फिर पूर्वी सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic missile) दागी। अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण की बार-बार निंदा की है। दोनों देशों ने संयुक्त सैन्य अभ्यास भी किया था।

सियोल : उत्तर कोरिया ने बुधवार को पूर्वी सागर की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic missile) दागी। दक्षिण कोरिया की सेना ने इसकी जानकारी दी। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने बताया कि अधिक डिटेल बताए बिना प्योंगयांग ने लेटेस्ट बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की। जापान के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी पुष्टि की है। जापान के पीएमओ ने कहा कि उत्तर कोरिया ने एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की है। आगे और अपडेट आने वाले हैं। दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा कि लेटेस्ट बैलिस्टिक मिसाइल का प्रक्षेपण उत्तर कोरिया (North Korea) द्वारा एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) और दो संदिग्ध छोटी दूरी की मिसाइलों को 3 नवंबर को पूर्वी सागर की ओर दागने के बाद हुआ है।

Ballistic missile

अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण

ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (JCS) ने कहा कि उसने प्योंगयांग के सुनन इलाके से सुबह करीब 7:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च का पता लगाया। इसने आगे बताया कि दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) को दक्षिण प्योंगान प्रांत के काचोन से सुबह करीब 8:39 बजे लॉन्च किया गया था।

End of Feed