'हमारे बदले की कार्रवाई से डर गए अमेरिकी राष्ट्रपति'; ट्रंप के बयान पर ईरान का तीखा पलटवार

ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियां ऊर्जा की कीमतों को कम करने और अपनी सैन्य योजनाओं को लागू करने के लिए समय खरीदने के प्रयासों का हिस्सा हैं।

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद से हर बीतते दिन के साथ जंग का प्रसार क्षेत्र बढ़ता ही जा रहा है। इस बीच,अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर पांच दिनों तक कोई हमला न करने की बात कही है। उन्होंने दावा किया कि उनकी ईरान से अच्छी बात जारी है और इसलिए उन्होंने ऐसा आदेश दिया है। वहीं, ट्रंप के इस दावे को ईरान ने खारिज कर दिया है। ईरान ने कहा है कि उनकी ऐसी कोई वार्ता नहीं हो रही है। ईरानी सरकारी टीवी ने दावा किया कि ईरान की बदले की कार्रवाई से ट्रंप डर गए हैं और इसीलिए वे पीछे हट गए हैं।

abbas araghchi

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची।

हमने जंग नहीं शुरू की- ईरान

ईरानी सरकारी मीडिया ने दावा किया कि अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणियां ऊर्जा की कीमतों को कम करने और अपनी सैन्य योजनाओं को लागू करने के लिए समय खरीदने के प्रयासों का हिस्सा हैं। अखबार ने ईरान के विदेश मंत्रालय के हवाले से कहा कि क्षेत्रीय देशों द्वारा तनाव कम करने के प्रयास किए गए हैं,लेकिन ईरान की प्रतिक्रिया स्पष्ट रही है, उसने युद्ध शुरू नहीं किया और ऐसे सभी अनुरोध वाशिंगटन को भेजे जाने चाहिए।

End of Feed