जेल में कैद पिता इमरान खान से क्या मिल सकते हैं सुलेमान और कासिम ? PAK सरकार ने दिया जवाब

Pakistan Crisis: पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे यदि देश में आते हैं, तो उनके जेल में बंद अपने पिता से मिलने पर ‘कोई रोक’ नहीं है। सुलेमान और कासिम, जो वर्तमान में लंदन में रहते हैं, खान के पहले विवाह से हुए बेटे हैं और उनकी मां ब्रिटिश टेलीविजन की मशहूर हस्ती जेमिमा गोल्डस्मिथ हैं।

Pakistan Crisis: पाकिस्तान सरकार ने शनिवार को कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटे यदि देश में आते हैं, तो उनके जेल में बंद अपने पिता से मिलने पर ‘कोई रोक’ नहीं है। खबरों के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों ने खान से मुलाकातों पर अचानक इस आधार पर अघोषित प्रतिबंध लगा दिए हैं कि मिलने वाले इन मुलाकातों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्यों के लिए करते हैं। इस कदम के बाद उनके परिवार और पार्टी सदस्यों ने जेल में उनकी स्थिति को लेकर चिंता व्यक्त की है।

Imran Khan

आदियाला जेल में कैद इमरान खान (फाइल फोटो साभार: AP)

कहां रहते हैं इमरान के बेटे सुलेमान

गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने लाहौर में पत्रकारों से कहा, ‘‘सुलेमान खान और कासिम खान के अपने पिता इमरान खान से रावलपिंडी की अडियाला जेल में मिलने पर कोई रोक नहीं है।’’ सुलेमान और कासिम, जो वर्तमान में लंदन में रहते हैं, खान के पहले विवाह से हुए बेटे हैं और उनकी मां ब्रिटिश टेलीविजन की मशहूर हस्ती जेमिमा गोल्डस्मिथ हैं।

End of Feed