पीएम मोदी के नाम एक और कीर्तिमान, द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर पुरस्कार से सम्मानित करेगा नाइजीरिया

The Grand Commander of The Order of the Niger: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में नाइजीरिया में हैं। इस बीच एक बड़ी जानकारी सामने आई है कि नाइजीरिया उन्हें अपने देश के पुरस्कार द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित करेगा।

PM Modi in Nigeria: तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी को नाइजीरिया में एक बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी दूसरे व्यक्ति हैं, जिस विदेशी गणमान्य को इससे सम्मानित किया जाना है। इस पुरस्कार का नाम द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर [GCON] है।

PM Modi in Nigeria

पीएम मोदी को द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर से सम्मानित करेगा नाइजीरिया।

द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर पुरस्कार से सम्मानित

नाइजीरिया प्रधानमंत्री मोदी को अपने पुरस्कार द ग्रैंड कमांडर ऑफ द ऑर्डर ऑफ नाइजर [जीसीओएन] से सम्मानित करेगा। महारानी एलिजाबेथ एकमात्र विदेशी गणमान्य हैं जिन्हें 1969 में जीसीओएन से सम्मानित किया गया था। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया जाने वाला 17वां ऐसा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार होगा।

End of Feed