'जब दुनिया में बहुपक्षवाद पर आया दबाव, तो मजबूती से खड़ा हुआ BRICS', विदेश मंत्रियों की बैठक में बोले जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को न्यूयॉर्क में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में उन्होंने बहुपक्षवाद को आगे बढ़ाने में इस समूह की भूमिका और रचनात्मक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को रेखांकित किया।

S jaishankar : विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार (स्थानीय समयानुसार) को न्यूयॉर्क में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित किया। इस बैठक में उन्होंने बहुपक्षवाद को आगे बढ़ाने में इस समूह की भूमिका और रचनात्मक अंतरराष्ट्रीय भागीदारी को रेखांकित किया। विदेश मंत्री ने कहा कि बहुपक्षवाद जब दबाव आया तो ब्रिक्स मजबूती के साथ उठकर खड़ा हुआ। वह तर्क एवं रचनात्मक बदलाव की एक मजबूत आवाज बना।

brics

न्यूयॉर्क में ब्रिक्स के विदेश मंत्रियों की बैठक को संबोधित करते एस जयशंकर। तस्वीर-ANI

बहुपक्षवाद दबाव में है-जयशंकर

बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि 'जब बहुपक्षवाद दबाव में है, तब BRICS तर्कसंगतता और रचनात्मक बदलाव की मज़बूत आवाज़ बनकर खड़ा रहा है।' उन्होंने वैश्विक अशांति के माहौल में शांति निर्माण, संवाद, कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन के सिद्धांतों को मज़बूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

End of Feed