न्यूयॉर्क में भारतीयों को मिली बड़ी जीत, अब दिवाली पर स्कूल‍ों में रहेगी छुट्टी

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 27, 2023, 10:30 AM IST

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य के सदन और राज्य के सीनेट ने न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल में दिवाली पर छुट्टी रखने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है।

Diwali Holiday in Newyork Schools: न्यूयॉर्क शहर में रोशनी के त्योहार दिवाली पर स्कूलों में छुट्टी रहेगी। अधिकारियों ने यह घोषणा करते हुए इसे भारतीय समुदाय सहित शहर के निवासियों के लिए एक जीत बताया। न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि उन्हें गर्व है कि राज्य के सदन और राज्य के सीनेट ने न्यूयॉर्क सिटी पब्लिक स्कूल में दिवाली पर छुट्टी रखने संबंधी विधेयक को पारित कर दिया है। उन्होंने सोमवार को सिटी हॉल से की गई एक विशेष घोषणा में कहा कि हमें विश्वास है कि गवर्नर इस विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे कानून का रूप देंगे।

मेयर ने बताया न्यूयॉर्क की जीत

एडम्स ने कहा कि यह एक जीत है। केवल भारतीय समुदाय के महिला व पुरुषों और दिवाली मनाने वाले सभी समुदायों की नहीं, बल्कि यह न्यूयॉर्क की जीत है। इस वर्ष से न्यूयॉर्क शहर के पब्लिक स्कूलों में दिवाली की छुट्टी रहेगी। न्यूयॉर्क की प्रतिनिधि सभा की सदस्य जेनिफर राजकुमार ने कहा कि दो दशकों से अधिक समय से, दक्षिण एशियाई और भारतीय-कैरिबियाई समुदाय ने इस पल के लिए संघर्ष किया है। जेनिफर न्यूयॉर्क राज्य की प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी गई पहली भारतीय-अमेरिकी महिला हैं।

End of Feed