Israel Lebanon Conflict: लेबनान में कोई सीजफायर नहीं, इजरायल बोला- हिजबुल्लाह को निहत्था करने तक जारी रहेंगे हमले

No Ceasefire in Lebanon: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Netanyahu) ने लेबनान में युद्धविराम की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। उन्होंने हिजबुल्लाह के खिलाफ अभियान जारी रखने और शांति समझौते के लिए आतंकी समूह को निहत्था करने की शर्त रखी है।

Israel Lebanon Conflict: पश्चिम एशिया में शांति की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (Netanyahu) ने एक बड़ा और कड़ा बयान जारी कर स्थिति साफ कर दी है। गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात जारी हुए एक वीडियो संदेश के जरिए देश को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने साफ किया कि लेबनान में फिलहाल किसी भी तरह का युद्धविराम लागू नहीं है। उन्होंने दोहराया कि इजरायली वायुसेना और थल सेना हिजबुल्लाह के ठिकानों पर अपनी पूरी ताकत के साथ प्रहार जारी रखेगी। नेतन्याहू का यह रुख उन अटकलों के बीच आया है जिनमें यह दावा किया जा रहा था कि ईरान के साथ हुए समझौते के तहत लेबनान में भी शांति बहाल की जा सकती है।

netanyahu

लेबनान में युद्धविराम की उम्मीदों पर फिरा पानी (फाइल फोटो | AP)

क्या बोले नेतन्याहू

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में उत्तरी इजरायल के निवासियों की अटूट सहनशक्ति की सराहना की। उन्होंने कहा कि सैन्य अभियानों का प्राथमिक उद्देश्य इन नागरिकों की सुरक्षा को बहाल करना है, जो पिछले कई महीनों से हिजबुल्लाह के रॉकेट हमलों का सामना कर रहे हैं। नेतन्याहू ने साफ शब्दों में संदेश दिया कि जब तक सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले इजरायली परिवार पूरी तरह सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे, तब तक इजरायल अपनी सैन्य कार्रवाई से पीछे नहीं हटेगा।

End of Feed