Nepal New Minister: नेपाल के चार नवनियुक्त मंत्रियों ने ली शपथ, मिनिस्टर की संख्या बढ़कर हुई आठ

Nepal New Minister:कार्यभार संभालने के तुरंत बाद कार्की ने कुलमा घीसिंग को ऊर्जा, जल संसाधन और भौतिक नियोजन मंत्री, रामेश्वर खनल को वित्त मंत्री और ओम प्रकाश आर्यल को गृह मंत्री नियुक्त किया। अंतरिम सरकार पांच मार्च को होने वाले अगले आम चुनाव तक कार्य करेगी।

Nepal New Minister: नेपाल के चार नवनियुक्त मंत्रियों ने सोमवार को राष्ट्रपति कार्यालय शीतल निवास में आयोजित एक समारोह में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने पूर्व न्यायाधीश अनिल कुमार सिन्हा, राष्ट्रीय आविष्कार केंद्र के संस्थापक महावीर पुन, पत्रकार जगदीश खरेल और विशेषज्ञ मदन परियार को शपथ दिलाई।चार नए मंत्रियों के शामिल होने के साथ प्रधानमंत्री सुशीला कार्की नीत मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या आठ हो गई है। प्रधानमंत्री ने कई महत्वपूर्ण विभाग अपने पास रखे हैं।

nepal new minister

नेपाल के चार नवनियुक्त मंत्रियों ने ली शपथ (फाइल फोटो:canva)

सिन्हा उद्योग, वाणिज्य और आपूर्ति मंत्री हैं, जबकि खरेल संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री हैं। परियार कृषि एवं पशुधन विकास मंत्री हैं, जबकि पुन शिक्षा तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री हैं।राष्ट्रपति कार्यालय ने रविवार को घोषणा की थी कि सोमवार को पांच नए मंत्री शपथ लेंगे। हालांकि, संगीता कौशल मिश्रा को बाद में उनकी विवादास्पद पृष्ठभूमि के कारण सूची से हटा दिया गया।

End of Feed