Nepal: देखें क्रैश से पहले विमान के आखिरी सेकंड्स का वह भयावह वीडियो, जब लड़खड़ाते हुए आग का गोला बन गया प्लेन

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 15, 2023, 01:14 PM IST

Pokhara Plane Crash: नेपाल में काठमांडू से पोखरा जा रहा येति एयरलाइंस का दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले का वीडियो वायरल हो रहा है। प्लेन हवा में संतुलन खो देता है और फिर धड़ाम से जमीन पर गिर पड़ता है। इस प्लेन में सवार यात्रियों में 4 भारतीय भी शामिल थे।

Pokhara Plane Crash: नेपाल (Nepal Aircraft Crash) के पोखरा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के नजदीक आज एक 72 सीटों वाले विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें भीषण आग लग गई। नेपाल की सेना के प्रवक्ता के मुताबिक, हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, काठमांडू जाने वाली फ्लाइट एयरपोर्ट से उड़ान भरने के 20 मिनट बाद ही क्रैश हो गई। सोशल मीडिया पर वीडियो क्लिप खूब शेयर की जा रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि यह प्लेन क्रैश होने से पहले का वीडियो है।

Nepal Plane Crash

विमान के अंतिम कुछ सेकेंड्स का वीडियो आया सामने

भयावह वीडियो

एक वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान बीच हवा में अपना संतुलन खो देता है और जोर की आवाज के साथ जमीन पर गिर जाता है। एक अन्य क्लिप में दुर्घटनाग्रस्त विमान से धुएं के साथ भीषण आग दिखाई दे रही है, जबकि स्थानीय लोग और राहत दल यात्रियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। समाचार एजेंसी एएनआई ने एक क्लिप साझा की, जिसमें बचाव दल आग बुझाने की कोशिश करते दिख रहे हैं।

End of Feed