नेपाल में सोशल मीडिया बैन किए जाने के विरोध में लाखों की तादाद में युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। हिंसक प्रदर्शन में 19 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 200 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसी बीच नेपाल के गृह मंत्री रमेश लेखक ने इस्तीफे की पेशकश की है।
इससे पहले RSP सांसद सुमना श्रेष्ठ ने प्रधानमंत्री केपी ओली शर्मा के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि मौजूद हालात के मद्देनजर पद पर बने रहना का उनके पास नैतिक आधार नहीं है और तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। सांसद सुमना श्रेष्ठ के इस बयान से नेपाल में सियासी हलचल तेज हो चुकी है।
नेपाल सरकार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, एक्स सहित 25 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बैन लगा दिया है, जिसकी वजह से युवाओं में आक्रोश है। प्रदर्शानकारियों का कहना है कि सरकार अभिव्यक्ति की आजादी को दबा रही है। कई मानवाधिकार संगठनों ने भी सरकार के फैसले का विरोध किया है।
