नेपाल में चमत्कार: मलबे में दबे घर से 10 दिन बाद जिंदा निकली 60 वर्षीय महिला, अब तक 1300 से ज्यादा की मौत

नेपाल में आई तबाही के कारण ढह गए एक चार मंजिला घर में दबी 60 साल की महिला को बचाया गया है। महिला 10 दिनों से मलबे में दबी थी। बता दें कि नेपाल में अब तक 1,300 से अधिक लोगों की मौत होने और करीब 5,000 लोगों के लापता होने की बात सामने आई है।

नेपाल में 26 अगस्त को अचानक आई भीषण बाढ़ और तबाही के बाद अब तक राहत और बचाव अभियान जारी है। इस बीच यहां एक ईश्वरीय चमत्कार देखने को मिला है। यहां के नुवाकोट जिले के बेत्रावती इलाके में मलबे में दबी एक 60 साल की महिला को 10 दिन बाद जिंदा बचा लिया गया। फिलहाल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। बेहोशी की हालत में मिलने के बाद उसे हेलीकॉप्टर से अस्पताल पहुंचाया गया।

नेपाल में राहत अभियान जारी।

नेपाल में राहत अभियान जारी। (फोटो- pti)

बचाई गई महिला की पहचान चंडिका श्रेष्ठ के रूप में हुई है। वह बिदुर नगरपालिका-10 स्थित अपने मकान में फंसी हुई थीं। बाढ़ और मलबे के कारण पूरा मकान दब गया था। राहत एवं बचाव दल को महिला के घर में मौजूद होने की जानकारी मिलने के बाद अभियान चलाया गया।

End of Feed