नेपाल में जलप्रलय का भयानक मंजर: सैटेलाइट तस्वीरों ने बयां की तबाही की दास्तान, देखें पहले और बाद का नजारा

Indians Missing in Nepal Floods: नेपाल के रसुवा में आई जलप्रलय की Planet Labs सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें पूरा इलाका तबाह नजर आ रहा है।

Nepal Floods Satellite Images Planet Labs: उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले और तिब्बत सीमा से लगे इलाकों में बुधवार को आई भयानक फ्लैश फ्लड ने तबाही का ऐसा मंजर दिखाया है, जिसे देखकर हर कोई सिहर उठा है। प्लैनेट लैब्स द्वारा जारी की गई 'बिफोर और आफ्टर' (तबाही से पहले और बाद की) सैटेलाइट तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हरे-भरे गांव, सड़कें और बुनियादी ढांचा एक ही झटके में मलबे के ढेर और गाद में तब्दील हो गए हैं।

नेपाल में जलप्रलय का भयानक मंजर: सैटेलाइट तस्वीरों ने बयां की तबाही की दास्तान, 160 की मौत; 133 भारतीय समेत सैकड़ों लापता​

नेपाल में जलप्रलय का भयानक मंजर: सैटेलाइट तस्वीरों ने बयां की तबाही की दास्तान, 160 की मौत; 133 भारतीय समेत सैकड़ों लापता

ताजा जानकारी के अनुसार, इस त्रासदी में मृतकों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है, जबकि सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। खराब मौसम और जगह-जगह टूटे संचार तंत्र के कारण राहत और बचाव टीमों को प्रभावित क्षेत्रों (जैसे मनकामना घाटी और खड्गा भंज्यांग) तक पहुंचने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed