नेपाल में बाढ़ का तांडव: संकट के बीच भारत ने भेजी 10 टन राहत सामग्री, मदद के लिए अलर्ट मोड में एयरफोर्स

Nepal Flash Floods Relief: नेपाल के रसुवा इलाके में भोटेकोशी नदी में आई भीषण बाढ़ और जलप्रलय के बाद भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है। भारतीय वायुसेना ने अपने C-17, C-130J और C-295 परिवहन विमानों के बेड़े को राहत और बचाव कार्यों के लिए अलर्ट पर रखा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात कर दुख जताया। भारत ने भेजी राहत साम्रगी और दवाइयां।

Nepal Flash Floods Relief: पड़ोसी देश नेपाल में अचानक आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा को देखते हुए भारत ने तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया है। नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई अचानक बाढ़ के बाद उत्पन्न हुए संकट से निपटने के लिए भारतीय वायुसेना (IAF) ने अपने परिवहन विमानों के पूरे बेड़े को स्टैंडबाय (अलर्ट) पर रख दिया है। भारत ने नेपाल में आई बाढ़ के बाद 10 टन राहत सामग्री और जरूरी दवाईयां भेजी हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पोस्ट कर जानकारी दी है। राहत सामग्री लेकर वायुसेना का C-130J सुपर हरक्यूलिस विमान (IAF C130J Relief Operations) नेपाल के लिए रवाना होने की पूरी तैयारी में है। इसके अलावा C-17 ग्लोबमास्टर और C-295 विमानों को भी आपात स्थिति के लिए अलर्ट रखा गया है।

India sent relief supplies floods in Nepal

संकट में भारत बना नेपाल का मददगार (फोटो: X/@DrSJaishankar)

इस मानवीय त्रासदी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi Nepal Assistance) ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह (PM Balendra Shah Flood Crisis) से फोन पर बात कर जान-माल के नुकसान पर गहरा शोक व्यक्त किया। पीएम मोदी ने नेपाली पीएम को भरोसा दिलाया कि भारत इस मुश्किल घड़ी में अपने पड़ोसी देश के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव सहायता देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोनों देशों की बचाव और राहत टीमें एक-दूसरे के साथ लगातार तालमेल बनाकर काम कर रही हैं।

End of Feed