Nepal Flash Flood Reason: नेपाल में क्यों आई तबाही? अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने किया साफ; भूकंप नहीं, कुछ और है वजह

Nepal Flash Flood Reason: नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड को लेकर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने अहम जानकारी दी है। शुरुआती तौर पर नेपाल-चीन सीमा के पास दर्ज भूकंपीय गतिविधि को 4.4 तीव्रता का भूकंप माना गया था, लेकिन बाद में USGS ने स्पष्ट किया कि यह भूकंप नहीं था। वैज्ञानिक विश्लेषण के मुताबिक, ग्लेशियर के टूटने से बर्फ और चट्टानों का विशाल मलबा नदी में गिरा, जिससे अचानक पानी और मलबे का तेज सैलाब आया और बड़े पैमाने पर तबाही मची।

Nepal Flash Flood Reason: नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार तड़के भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने तबाही मचा दी है। इस त्रासदी में सैकड़ों लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। वहीं, हजारों लोग लापता हैं। इस फ्लैश फ्लड को लेकर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने अहम जानकारी दी है। क्षण (USGS) ने स्पष्ट किया है कि नेपाल-चीन सीमा के पास दर्ज हुई यह घटना वास्तव में भूकंप नहीं थी। इसके पीछे ग्लेशियर का टूटना और उसके बाद आया मलबे का सैलाब था।

nepal flood (2)

नेपाल में आई बाढ़ को लेकर अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने अहम जानकारी दी। AP

शुरुआत में यूएसजीएस ने इस घटना को 4.4 तीव्रता के भूकंप के तौर पर दर्ज किया था। बाद में एजेंसी ने अपने आकलन को अपडेट करते हुए कहा कि वहां कोई भूकंप आया ही नहीं था। बल्कि एक बेहद शक्तिशाली ग्लेशियल कोलैप्स और डेब्रिस फ्लो ने ऐसी भूकंपीय तरंगें पैदा कीं, जिसे शुरुआती तौर पर भूकंप समझ लिया गया।

End of Feed