Nepal Flash Flood: चीख-पुकार और मलबे के बीच जिंदगी की तलाश...नेपाल की मदद के लिए आगे आया 'मित्र भारत', लगातार भेज रहा राहत सामग्रियां

Nepal Flash Flood: नेपाल और तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है, जिसमें मृतकों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है और सैकड़ों लोग अब भी लापता हैं। ग्लेशियर टूटने, भूस्खलन और मलबे के तेज बहाव से कई गांव, सड़कें, पुल और जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, नई अवरोधक झील में लगातार बढ़ता जलस्तर निचले इलाकों में दोबारा बाढ़ आने की आशंका बढ़ा रहा है, जिससे बचाव अभियान और चुनौतीपूर्ण हो गया है।

Nepal Flash Flood: नेपाल और तिब्बत में अचानक आई भीषण बाढ़ में मृतकों की संख्या गुरुवार को बढ़कर 389 हो गई। वहीं, बचावकर्मी 290 भारतीय नागरिकों समेत लापता सैकड़ों लोगों का पता लगाने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। नेपाल-तिब्बत सीमा के पास ग्लेशियर के टूटने से चट्टानें खिसक गई और हिमस्खलन हुआ, जिसके कारण बुधवार को पानी, कीचड़ और मलबे का तेज बहाव मध्य नेपाल की ओर आया।

Nepal Flash Flood

भयावह मंजर के बीच राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी

नेपाल में अचानक आई बाढ़ की फोटो

इससे कई कस्बे और गांव तबाह हो गए, मकान, वाहन, सड़कें एवं पुल बह गए तथा जलविद्युत परियोजनाओं को नुकसान पहुंचा। भोटे कोशी नदी प्रणाली के उद्गम के पास एक नई अवरोध झील (बैरियर लेक) बनने के बाद निचले इलाकों में फिर बाढ़ आने का खतरा बना हुआ है। प्राधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि यह प्राकृतिक अवरोधक टूटता है तो नदी और उसके निचले इलाकों में पानी का तेज बहाव एक और बार आ सकता है। नेपाल के प्राधिकारियों ने 910 लोगों के लापता होने की जानकारी दी है। बचावकर्मी कीचड़ और मलबे से भरे नदी क्षेत्रों में उनकी तलाश कर रहे हैं तथा अपने परिजनों का पता लगाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अस्पतालों में पहुंच रहे हैं।

End of Feed