Nepal Flood: क्या ड्रैगन ने नेपाल को दिया धोखा? बाढ़ की चेतावनी न देने के आरोपों पर क्या बोले चीन के राजदूत?

  • Agency by: Agency
  • Updated Aug 27, 2026, 10:14 AM IST

Nepal Flash Flood: नेपाल-तिब्बत सीमा के पास आई भीषण बाढ़ के बाद चीन पर समय रहते नेपाल को चेतावनी नहीं देने के आरोप लगे हैं। चीनी राजदूत झांग माओमिंग ने आरोपों पर सीधे प्रतिक्रिया देने के बजाय चीन में हुए नुकसान और नेपाल को दी जा रही राहत व आर्थिक सहायता का जिक्र किया। इस आपदा में नेपाल और चीन दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोगों की मौत और लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Nepal Flash Flood: नेपाल में तिब्बत सीमा के पास आई भीषण बाढ़ को लेकर अलग- अलग सवाल खड़े हो रहे हैं। नेपाल में कई लोगों ने इस त्रासदी के लिए चीन को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, वहां के पत्रकारों के एक समूह ने आरोप लगाया है कि चीन ने बाढ़ के खतरे को लेकर नेपाल को समय रहते अगाह नहीं किया। इन आरोपों के बीच चीन के राजदूत झांग माओमिंग ने प्रतिक्रिया दी है।

nepal news (7)

पढ़ें नेपाल बाढ़ को लेकर चीनी राजदूत ने दुनिया से क्या कहा। AI IMAGE

चीनी राजदूत झांग माओमिंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर ग्यिरोंग-रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि इस हादसे में चीन और नेपाल दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोगों की जान गई है और भारी नुकसान हुआ है।

End of Feed