सुशीला कार्की ने अपने मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों को किया शामिल, इन बड़े चेहरों को मिला मौका

राष्ट्रपति कार्यालय के करीबी सूत्रों के अनुसार, नवनियुक्त मंत्रियों को राष्ट्रपति कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। घीसिंग ऊर्जा, जल संसाधन और शहरी विकास मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे, खनाल को वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है जबकि आर्यल को कानून और गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।

Nepal News: नेपाल की कार्यवाहक प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने अपने मंत्रिमंडल में तीन मंत्रियों को शामिल किया है, जिन्हें सोमवार को शपथ दिलाई गई। नेपाल की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कार्की (73) ने रविवार को पदभार संभाला। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उसी दिन कार्की की अनुशंसा पर नेपाल विद्युत प्राधिकरण के पूर्व प्रबंध निदेशक कुलमन घीसिंग, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर खनाल और काठमांडू के मेयर बालेंद्र सलाहकार और वकील ओम प्रकाश आर्यल को मंत्री नियुक्त किया।

Nepal's interim prime minister Sushila Karki

नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की (PTI)

घीसिंग को ऊर्जा, जल संसाधन मंत्रालय

राष्ट्रपति कार्यालय के करीबी सूत्रों के अनुसार, नवनियुक्त मंत्रियों को काठमांडू के महाराजगंज क्षेत्र में शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। घीसिंग ऊर्जा, जल संसाधन और शहरी विकास मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे, खनाल को वित्त मंत्री नियुक्त किया गया है जबकि आर्यल को कानून और गृह मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश कार्की को कार्यवाहक सरकार का नेतृत्व करने के लिए आंदोलनकारी 'जेन जेड' समूह की अनुशंसा पर प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था। देश में 5 मार्च 2026 को नए चुनाव होंगे।

End of Feed