'मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते...', ट्रंप के बचकाने दावे पर मेलोनी का पलटवार; विदेश मंत्री ने दौरा भी किया रद्द

Giorgia Meloni VIDEO: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित बयानबाजी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि ट्रंप के बयान पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। मैं सचमुच हैरान हूं।

Giorgia Meloni VIDEO: इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित बयानबाजी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान मेलोनी ने उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए 'मिन्नतें' की थीं।

Giorgia Meloni Donald Trump

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

'मनगढ़ंत है ट्रंप की बयानबाजी'

मेलोनी ने ट्रंप की बयानबाजी को मनगढ़ंत बताते हुए कहा कि मैं और मेरा देश इटली कभी भीख नहीं मांगते हैं। मेलोनी ने कहा कि ट्रंप का बयान पूरी तरह मनगढ़ंत है। साथ ही उन्होंने इस बात पर हैरानी जताई कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने सहयोगियों के बारे में इस तरह की बातें करते हैं। मेलोनी ने कहा, "मैं और इटली कभी भीख नहीं मांगते।" उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप को अपने सहयोगियों के बजाय पश्चिमी देशों के विरोधियों के खिलाफ ज्यादा सख्ती दिखानी चाहिए।

End of Feed