NATO की बेचैनी बढ़ा रहे पुतिन, अब एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में दिखे 3 रूसी फाइटर जेट

Estonian airspace : यूरोप के उत्तरी देश एस्टोनिया में रूसी फाइटर जेट्स इंटरसेप्ट हुए हैं। सीएनएन ने एस्टोनिया के विदेश मंत्री एवं नाटो के एक प्रवक्ता के हवाले से यह रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट में कहा है कि शुक्रवार को गल्फ ऑफ फिनलैंड के ऊपर से एस्टोनिया के हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए रूस के तीन फाइटर जेट को इंटरसेप्ट किया गया।

fighter jet

एस्टोनिया में देखे गए रूसी फाइटर जेट। तस्वीर-ANI

एस्टोनिया की वायु सीमा में दाखिल हुए रूस के मिग-31 जेट

रिपोर्ट के मुताबिक नाटो अलायड कमांड ऑपरेशन मुख्यालय ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि बिना मंजूरी के तीन रूस के तीन मिग-31 जेट एस्टोनिया की वायु सीमा में दाखिल हुए और वहां वे करीब 12 मिनट तक रहे। यह देखकर नाटो के इस्टर्न सेंट्री ऑपरेशन के तहत एस्टोनिया में तैनात इटली एफ-35 ने स्वीडन एवं फिनलैंड के फाइटर जेट के साथ मिलकर इस घुसपैठ का जवाब दिया।

End of Feed