व्हाइट हाउस के पास आतंकी हमले में जख्मी एक नेशनल गार्ड की मौत, दूसरे की हालत नाजुक

बुधवार को एक व्यक्ति ने वाशिंगटन डीसी मेट्रो स्टेशन के समीप तैनात नेशनल गार्ड के इन दोनों जवानों को करीब से गोली मार दी। हालांकि, वहां तैनात अन्य नेशनल गार्ड के जवानों ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की पहचान अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह लकनवाल के रूप में हुई है।

Washington DC Shooting: व्हाइट हाउस के समीप फायरिंग के दौरान जख्मी होने वाले नेशनल गार्ड के दो जवानों में से एक की मौत हो गई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को बताया कि इस हमले में घायल साराह बेकस्टार्म (20) ने दम तोड़ दिया जबकि 24 साल के एंड्रिउ वोल्फ की हालत गंभीर बनी हुई है और वे मौत से जूझ रहे हैं। बुधवार को एक व्यक्ति ने वाशिंगटन डीसी मेट्रो स्टेशन के समीप तैनात नेशनल गार्ड के इन दोनों जवानों को करीब से गोली मार दी। हालांकि, वहां तैनात अन्य नेशनल गार्ड के जवानों ने संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया। हमलावर की पहचान अफगानिस्तान के रहमनुल्लाह लकनवल के रूप में हुई है।

washington

दूसरे घायल जवान की हालत नाजुक बनी हुई है। तस्वीर-AP

‘थैंक्सगिविंग’ से पहले हुई यह घटना

‘थैंक्सगिविंग’ से पहले नेशनल गार्ड के सैनिकों पर गोलीबारी की यह असाधारण घटना ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका की राजधानी और अन्य शहरों में उसकी मौजूदगी महीनों से विवाद का मुद्दा बनी हुई है, जिससे अदालत में कानूनी लड़ाई और सार्वजनिक नीति पर व्यापक बहस छिड़ गई है। यह विवाद बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा सेना का इस्तेमाल किए जाने से जुड़ा है। एक कानून प्रवर्तन अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गए एक संदिग्ध को भी गोली लगी है लेकिन ऐसा बताया गया है कि उसकी चोट जानलेवा नहीं हैं।

End of Feed