'म्यांमार में 10,000 रोहिंग्याओं का नरसंहार...', UN की शीर्ष अदालत ने फैसले में और क्या-क्या कहा?

Rohingya Genocide: इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस ने म्यांमार को रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार का दोषी करार दिया। कोर्ट ने कहा कि म्यांमार की सेना ने 2017 में रखाइन प्रांत में लगभग 10,000 रोहिंग्याओं की हत्या की थी।

Rohingya Genocide: संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत ने म्यांमार को रोहिंग्या मुसलमानों के नरसंहार का दोषी करार देते हुए ऐतिहासिक फैसला सुनाया। इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) ने गुरुवार को कहा कि म्यांमार की सेना ने 2017 में रखाइन प्रांत में सैन्य ऑपरेशन के दौरान लगभग 10,000 रोहिंग्याओं की हत्या की थी। अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के मुताबिक, यह कार्रवाई नरसंहार (Genocide) की श्रेणी में आती है और म्यांमार ने 1948 के नरसंहार रोकथाम समझौते के तहत अपने दायित्वों का उल्लंघन किया।

Myanmar Genocide ICJ

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस

अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एसोसिएट प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के अध्यक्ष यूजी इवासावा ने बताया कि 15 जजों की पीठ ने 9-6 के बहुमत से यह फैसला सुनाया। कोर्ट ने म्यांमार की उस दलील को सिरे से नकार दिया, जिसमें उसने सैन्य ऑपरेशन को विद्रोही संगठनों के खिलाफ वैध कार्रवाई बताया था।

End of Feed