Myanmar Earthquake: विनाशकारी भूकंप के बाद म्यांमार में लगे एक के बाद एक 36 झटके, ऐसी हिली धरती की सैकड़ों की चली गई जान

Myanmar Earthquake: म्यांमार में मलबे से और शव निकाले जाने के बाद भूकंप के कारण मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 1,700 से अधिक हो गई है। 3,400 लोग घायल हुए हैं तथा 300 से अधिक लोग लापता हैं।

Myanmar Earthquake: म्यांमार में सोमवार सुबह तक 2.8 से 7.5 तीव्रता वाले भूकंप के 36 झटके महसूस किए गए। देश के मौसम विज्ञान एवं जल विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, ये झटके पिछले शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:51 बजे म्यांमार में आए विनाशकारी भूकंप के बाद महसूस किए गए। म्यांमार की राज्य प्रशासन परिषद ने रविवार को जानकारी दी कि भीषण भूकंप में लगभग 1,700 लोग मारे गए, 3,400 घायल हुए और 300 लोग लापता हैं।

End of Feed