Mumbai Dubai Emirates Flight EK501 Alert: ईरान और इजराइल-US के बीच बढ़ते तनाव के बीच, UAE एयरस्पेस में एमिरेट्स की एक फ्लाइट ने कुछ ऐसा किया, जो बहुत हैरान करने वाला था। वह एक रेयर परिस्थिति थी। ऐसा इजरायल और अमेरिका के ईरान पर हमले के बाद पश्चिम एशिया तक फैलते युद्ध के कारण हुआ है। दरअसल, एक मिसाइल हमले का अलर्ट जारी हुआ था, जिसके बाद फ्लाइट में कुछ ऐसी हलचल देखी गई, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। EK501 नाम की यह फ्लाइट दुबई जा रही थी और इसने भारत के मुंबई से उड़ान भरी थी। लेकिन इसे मंगलवार (3 मार्च) को UAE एयरस्पेस के बाहर रोक दिया गया।
US,Israel-Iran War: मुंबई-दुबई एमिरेट्स फ्लाइट के पीछे लगी मिसाइल? डबल रिवर्स लेना पड़ा
Flightradar24 के डेटा के मुताबिक, प्लेन के लाइव ट्रैकर से पता चला कि फ्लाइट ने मुंबई से उड़ान भरी थी और दुबई में लैंड करने से पहले उसे डबल रिवर्स करते हुए देखा गया, जिसे 'रेयर' बताया गया। टेक ऑफ के बाद फ्लाइट को मुंबई वापस जाते हुए देखा गया, लेकिन फिर उसने दुबई के लिए अपना रूट फिर से शुरू कर दिया। यानी मिसाइल के खतरे को देखते हुए मुंबई से टेक ऑफ लिया और फिर वापस मुड़ गई, और फिर दुबई चल दी।
क्या कभी खत्म नहीं होगा युद्ध?
इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने उन दावों को नकार दिया कि पश्चिम एशिया में कभी न खत्म होने वाला युद्ध होगा। सोमवार (2 मार्च) को फॉक्स न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में नेतन्याहू ने कहा, 'यह कभी न खत्म होने वाला युद्ध नहीं है। असल में, यह कुछ ऐसा है जो शांति के ऐसे दौर की शुरुआत करेगा जिसके बारे में हमने सपने में भी नहीं सोचा होगा।'
एक दिन पहले, ईरान ने खाड़ी इलाके में अपनी लड़ाई तेज कर दी थी। दुबई, अबू धाबी और दोहा जैसे शहरों में कई धमाके सुने गए थे। यह तब हुआ जब तेहरान के अधिकारियों ने कहा कि सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की हत्या के बाद ईरान अमेरिका के साथ बातचीत नहीं करेगा।
इसके अलावा, अकासा एयर ने 3 मार्च के लिए अबू धाबी, दोहा, जेद्दा, कुवैत और रियाद आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स रोक दी हैं।
इसके अलावा, कुवैत में US एम्बेसी ने लोगों को चेतावनी देते हुए कहा, 'कुवैत पर मिसाइल और UAV हमलों का खतरा बना हुआ है। एम्बेसी में न आएं। अपने घर में सबसे नीचे वाली मंजिल पर और खिड़कियों से दूर रहें। बाहर न जाएं।'
