ताइवान में फिर आए भूकंप के कई झटके, हुलिएन प्रांत में रही 6.3 तीव्रता, दहशत में आए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 23, 2024, 08:31 AM IST

हुलिएन क्षेत्र 3 अप्रैल को आए 7.4 तीव्रता के भूकंप का केंद्र था, जिससे भूस्खलन हुआ था और इस पहाड़ी क्षेत्र के आसपास की सड़कें बंद हो गई थीं। इसके साथ ही मुख्य हुलिएन शहर में इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

Taiwan Earthquake: ताइवान में एक बार फिर भूकंप के कई झटके आए। देश की राजधानी रात भर से लेकर मंगलवार तड़के तक भूकंप के कई झटके झेलता रहा। केंद्रीय मौसम प्रशासन ने कहा कि सबसे मजबूत 6.3 तीव्रता का झटका पूर्वी हुलिएन में आया। केंद्रीय मौसम प्रशासन के अनुसार, पहला तीव्र भूकंप 5.5 तीव्रता का सोमवार को स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5.08 बजे (भारतीय समयानुसार रात 10 बजे) आया। इसे राजधानी ताइपे में महसूस किया गया।

Earthquake Taiwan

ताइवान में फिर भूकंप के झटके (File photo)

एक के बाद एक तेज झटके आए

ताइपे में एएफपी के पत्रकारों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इसके बाद झटकों और भूकंपों का सिलसिला शुरू जिसमें स्थानीय समयानुसार मंगलवार देर रात 2:30 बजे (भारतीय समयानुसार 12:00 बजे) एक के बाद एक दो तीव्र झटके आए। ताइपे के डान जिले में रहने वाले एक पर्यटक ओलिवियर बोनिफेसियो ने एएफपी को बताया, मैं अपने हाथ धो रहा था और अचानक मुझे चक्कर आया। मैंने अपने कमरे में कदम रखा और देखा कि इमारत हिल रही थी और मैंने डेस्क की चरमराहट सुनी। तब मुझे एहसास हुआ कि यह एक और झटका था।

End of Feed