Mpox नहीं है नया कोविड, इस बीमारी को रोका जा सकता है...WHO ने किया साफ

WHO ने हाल ही में दो वर्षों में दूसरी बार एमपॉक्स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। यह कांगो में बीमारी के फैलने के बाद हुआ जो बाद में पड़ोसी अफ्रीकी देशों में फैल गया।

WHO on Mpox: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कहा है कि एमपॉक्स (Mpox) नया कोविड नहीं है और सामान्य आबादी के लिए इसका जोखिम कम है। WHO के यूरोप के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. हंस क्लूज ने एमपॉक्स और कोरोना वायरस महामारी के बीच तुलना को खारिज कर दिया। क्लूज ने कहा कि हम सभी क्षेत्रों और महाद्वीपों में एक साथ मिलकर एमपॉक्स से निपट सकते हैं और हमें ऐसा करना ही चाहिए।

Mpox

Mpox कितना खतरनाक

यूरोप और दुनिया के लिए अहम परीक्षा

उन्होंने कहा, क्या हम विश्व स्तर पर एमपॉक्स को नियंत्रित करने और खत्म करने के लिए सिस्टम स्थापित करना चुनेंगे? या क्या हम घबराहट और फिर उपेक्षा के एक और चक्र में प्रवेश करेंगे? हम अब और आने वाले वर्षों में कैसे प्रतिक्रिया देते हैं, यह यूरोप और दुनिया के लिए एक महत्वपूर्ण परीक्षा साबित होगी। WHO ने हाल ही में दो वर्षों में दूसरी बार एमपॉक्स को वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है। यह कांगो में बीमारी के फैलने के बाद हुआ जो बाद में पड़ोसी अफ्रीकी देशों में फैल गया है।

End of Feed