इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, 20 पर्वतारोही कर रहे थे 'रिंग ऑफ फायर' क्षेत्र की चढ़ाई; तीन की मौत

इंडोनेशिया के उत्तर हलमाहेरा स्थित सक्रिय माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट होने से तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई। प्रशासन की चेतावनी और सुरक्षा प्रतिबंधों को नजरअंदाज कर करीब 20 पर्वतारोही ज्वालामुखी की चढ़ाई पर निकले थे। इंडोनेशिया प्रशांत महासागर के ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में स्थित है, जहां अक्सर भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियां होती रहती हैं।

Volcano Eruption Indonesia 2026 : इंडोनेशिया के एक दूरस्थ द्वीप पर स्थित माउंट डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट से तीन पर्वतारोहियों की मौत हो गई। प्राधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उत्तर हलमाहेरा के पुलिस प्रमुख एर्लिचसन पासारिबू ने बताया कि सुरक्षा प्रतिबंधों की अवहेलना करते हुए, लगभग 20 पर्वतारोही बृहस्पतिवार को हलमाहेरा द्वीप पर स्थित लगभग 1,355 मीटर (4,445 फुट) ऊंचे ज्वालामुखी पर चढ़ाई करने के लिए रवाना हुए।

Mount Dukono volcano eruption in North Halmahera (2)

हलमाहेरा द्वीप ज्वालामुखी (Twitter)

पर्वतारोहियों को पता था कि चढ़ाई प्रतिबंधित है

इंडोनेशिया की भूवैज्ञानिक एजेंसी के अनुसार, स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजकर 41 मिनट पर डुकोनो ज्वालामुखी में विस्फोट से लोग वहां फंस गए। पासारिबु ने एक टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में कहा, "पर्वतारोहियों को पता था कि चढ़ाई प्रतिबंधित है, लेकिन वे आगे बढ़ते रहें।

End of Feed