भारत की तरफ से अता हसनैन-पबित्रा मार्गेरिटा ने अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, महबूबा मुफ्ती ने भी किए अंतिम दर्शन

Iran Supreme Leader State Funeral: भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Iran Supreme Leader State Funeral: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई का राजकीय अंतिम संस्कार हो रहा है। ऐसे में अली खामेनेई का ताबूत अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। भारत सरकार का एक आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल भी ईरान के राष्ट्रव्यापी शोक में शामिल हुआ, जहां भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत) सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के अंतिम दर्शन किए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Pabitra Margherita

भारत की तरफ से अता हसनैन-पबित्रा मार्गेरिटा ने अली खामेनेई को दी श्रद्धांजलि (फोटो साभार: @PmargheritaBJP)

विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने भारत सरकार और देशवासियों की ओर से दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा, "बिहार के राज्यपाल और मैंने तेहरान में ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत का प्रतिनिधित्व किया और भारत सरकार एवं देश की जनता की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।"

End of Feed