अमेरिकी टैरिफ की धमकियों के बीच मास्को पहुंचे हैं NSA डोभाल, पुतिन को देंगे PM मोदी का 'खास' संदेश

समचार एजेंसी ने एक भारतीय सूत्र के हवाले से कहा कि डोभाल दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति रूस से तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की लगातार धमकी दे रहे हैं, ऐसे में एनएसए की यह मास्को यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत आने वाले समय में रूस से तेल की खरीदे और बढ़ा सकता है।

NSA Ajit Doval Mascow Visit : टैरिफ बढ़ाए जाने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) मास्को पहुंचे हैं। रूस की समाचार एजेंसी TAAS ने कहा है कि डोभाल मंगलवार को मास्को पहुंचे। समचार एजेंसी ने एक भारतीय सूत्र के हवाले से कहा कि डोभाल दोनों देशों के बीच रणनीतिक भागीदारी, रक्षा एवं सुरक्षा सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति रूस से तेल खरीदने पर भारत पर टैरिफ बढ़ाने की लगातार धमकी दे रहे हैं, ऐसे में एनएसए की यह मास्को यात्रा काफी अहम मानी जा रही है। कई रिपोर्टों में कहा गया है कि भारत आने वाले समय में रूस से तेल की खरीदे और बढ़ा सकता है।

Ajit Doval

मंगलवार को मास्को पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल। तस्वीर-PTI

ट्रंप ने भारत पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की है

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति ने अपने ट्रुथ सोशल नेटवर्क पर लिखा कि वे भारत द्वारा रूसी तेल के आयात और पुनः बिक्री को लेकर उस पर भारी टैरिफ लगाएंगे। इससे पहले ट्रंप ने भारतीय सामानों पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत 'हमेशा से अपना अधिकांश सैन्य उपकरण रूस से खरीदता रहा है' और वह 'चीन के साथ-साथ रूस से ऊर्जा खरीदने वाला सबसे बड़ा खरीदार है।'

End of Feed