Middle East War Update: सऊदी की राजधानी रियाद पर हूतियों का बड़ा हमला नाकाम, ईरान ने कतर के जरिए अमेरिका को भेजीं युद्ध रोकने की शर्तें

Middle East War Update: सऊदी अरब ने रियाद पर हूती विद्रोहियों के बैलिस्टिक मिसाइल हमले को नाकाम किया। उधर ईरान ने कतर के जरिए डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन को युद्ध विराम की 7 शर्तें भेजी हैं। गाजा और लेबनान में इजराइली हमले जारी हैं।

Middle East Crisis: मध्य पूर्व में बढ़ते वैश्विक तनाव के बीच अब कई बड़े घटनाक्रम सामने आए हैं। एक तरफ जहां सऊदी अरब की राजधानी रियाद को निशाना बनाकर किए गए हूती विद्रोहियों के बैलिस्टिक मिसाइल हमले को हवा में ही ध्वस्त कर दिया गया, वहीं दूसरी ओर ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए अपनी 7 शर्तें कतर के माध्यम से वाशिंगटन भेजी हैं। इस बीच गाजा और दक्षिणी लेबनान में इजराइल की ओर से एयरस्ट्राइक का सिलसिला जारी रहा।

middle east war updates

यमन के हूती विद्रोहियों के समर्थक सना में आयोजित एक रैली के दौरान नारेबाजी करते हुए

रियाद पर हूतियों का बड़ा मिसाइल हमला नाकाम

सऊदी नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने शनिवार सुबह पुष्टि की कि यमन के ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाद पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला करने का प्रयास किया, जिसे रक्षा प्रणाली ने हवा में ही इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। रियाद के निवासियों ने तड़के जोरदार धमाके सुने और बाद में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास काले धुएं का गुबार उठता देखा गया। हालांकि, किसी के हताहत होने या बड़े नुकसान की खबर नहीं है। हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सारी ने दावा किया कि उन्होंने रियाद के "संवेदनशील ठिकानों" और रेड सी पोर्ट स्थित अरामको तेल रिफाइनरी पर क्रूज मिसाइलों व ड्रोन से हमला किया। इसके अलावा ताइफ, बैश और फरासान में भी हमलों की कोशिश की गई, जिन्हें सऊदी बलों ने नाकाम कर दिया।

End of Feed