Cuban Crisis 2026: स्पेन, मेक्सिको और ब्राजील हुए अमेरिका के खिलाफ! क्यूबा में मानवीय संकट पर जताई चिंता

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2026, 11:02 AM IST

Cuban Crisis 2026: मेक्सिको, स्पेन और ब्राजील, वर्तमान क्यूबा संकट के समय, अमेरिका के खिलाफ जाते दिख रहे हैं। तीनों देशों ने क्यूबा के सपोर्ट में एक संयुक्त बयान जारी किया है।

Cuban Crisis 2026: अमेरिका के खिलाफ तीन देश एकजुट होते दिख रहे हैं, एक अलग मोर्चे पर। मेक्सिको (Mexico), स्पेन (Spain) और ब्राजील (Brazil) ने एक समन्वित कूटनीतिक कदम उठाते हुए क्यूबा (Cuba) की बिगड़ती स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। इन तीनों देशों ने रविवार को एक संयुक्त बयान जारी कर कहा कि क्यूबा में मानवीय हालात तेजी से खराब हो रहे हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस संकट को कम करने के लिए तुरंत कदम उठाने चाहिए। यह बयान ऐसे समय आया है जब डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) लगातार क्यूबा को लेकर सख्त चेतावनियां दे रहे हैं और संकेत दे चुके हैं कि यह देश उनके अगले रणनीतिक एजेंडे में शामिल हो सकता है। ट्रंप के इन बयानों ने लैटिन अमेरिका और यूरोप के कई देशों में चिंता बढ़ा दी है।

cuban crisis 2026

अमेरिका की सख्ती के कारण क्यूबा में तेल से लेकर खाद्य संकट गहराते जा रहा है (फोटो-AP)

बार्सिलोना में वामपंथी नेताओं की बैठक

यह संयुक्त अपील बार्सिलोना में आयोजित वामपंथी नेताओं के एक शिखर सम्मेलन के दौरान औपचारिक रूप से जारी की गई। इस बैठक की मेजबानी स्पेन के प्रधानमंत्री Pedro Sánchez ने की। इसमें मैक्सिको की राष्ट्रपति Claudia Sheinbaum और ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inácio Lula da Silva भी शामिल हुए। तीनों नेताओं ने मिलकर “लोकतंत्र की रक्षा” और क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने के लिए सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकट का समाधान केवल संवाद और अंतरराष्ट्रीय कानून के सिद्धांतों के आधार पर ही संभव है।

End of Feed