Mexico: सेंट जॉन द बैपटिस्ट समारोह में गई 12 लोगों की जान, सशस्त्र हमलावरों ने कई लोगों को किया घायल

Mexico: मेक्सिको के गुआनाजुआटो में आयोजित सेंट जॉन द बैपटिस्ट डे समारोह में हमलावरों ने 12 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के अनुसार, इस हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। मैक्सिकन राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले की पुष्टि करते हुए इस घटना की निंदा की।

Mexico: मेक्सिको के गुआनाजुआतो राज्य में स्थित इरापुआटो में सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में आयोजित एक उत्सव के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा 20 लोग घायल हुए हैं। स्थानीय अधिकारियों ने इस घटना की पुष्टि की है। यह वारदात बुधवार रात को हुई। उस समय लोग कम्युनिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में डांस करने और शराब पीने के लिए एकत्र हुए थे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वारदात से ठीक पहले लाइव बैंड की धुन पर लोग नाचते नजर आ रहे हैं।

Mexico

जॉन द बैपटिस्ट समारोह में गई 10 लोगों की जान

इरापुआटो के एक स्थानीय अधिकारी रोडोल्फो गोमेज सर्वेंट्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की है कि 12 लोग इस घटना में मारे गए हैं, जबकि 20 घायलों का इलाज चल रहा है।

End of Feed