Afghanistan Blast: अफगानिस्तान में शागी सेकेंडरी स्कूल के पास भीषण धमाका, 7 छात्रों की मौत, 97 घायल

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में खनन के लिए रखे विस्फोटकों में धमाका हुआ है, इससे आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में 7 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हो गए हैं।

अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में एक स्कूल के पास हुए भीषण विस्फोट में 7 छात्रों की मौत हो गई, जबकि 97 अन्य घायल हो गए। यह घटना शनिवार सुबह प्रांत के असदाबाद शहर के दंद-ए-सिर इलाके में शागी सेकेंडरी स्कूल के पास हुई। धमाका एक मकान में हुआ, जहां खनन कार्य के लिए विस्फोटक सामग्री रखी गई थी।

afganistan school  blast

अफगानिस्तान में स्कूल के पास भीषण धमाका (फाइल फोटो)

कुनार के सूचना एवं संस्कृति निदेशक सामीउल हक हकबयान ने बताया कि विस्फोट के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। कुनार प्रांतीय अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में घायल 97 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान में रखे विस्फोटकों का इस्तेमाल खनन के साथ-साथ कुनार-नूरिस्तान हाईवे पर चट्टानों को हटाने के लिए किया जा रहा था। विस्फोट इतना जोरदार था कि आसपास के कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए।

भंडारण में लापरवाही और असावधानी को हादसे की वजह माना जा रहा है

अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन कानी ने बताया कि शुरुआती जांच में विस्फोटकों के भंडारण में लापरवाही और असावधानी को हादसे की वजह माना जा रहा है। अधिकारियों ने घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी। अधिकारियों के मुताबिक, जिस घर में विस्फोट हुआ, उसका इस्तेमाल कथित तौर पर खनन कार्य से जुड़े लोग कर रहे थे। और वहां डायनामाइट जमा करके रखा गया था यह भी साफ नहीं हुआ है कि घर में रखे विस्फोटक किस उद्देश्य से जमा किए गए थे। पर विस्फोट किस वजह से हुआ और विस्फोटक में आग कैसे लगी, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है मामले की जांच जारी है।

End Article
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्...

End of Feed