पाकिस्तान के बन्नू में 'फितना अल ख्वारिज' के 5 आतंकी ढेर; दो सुरक्षाकर्मियों की भी हुई मौत

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को सुरक्षाकर्मियों और आतंकियों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस दौरान, सुरक्षाकर्मियों ने 5 आतंकवादियों को ढेर कर दिया, जबकि दो सैनिक भी मारे गए।

Pakistan: पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को खुफिया सूचना के आधार पर चलाए गए एक ऑपरेशन में सुरक्षाकर्मियों ने पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया, जबकि दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।

Pakistan Army

पाकिस्तान में आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच गोलीबारी (फाइल फोटो)

पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग के अनुसार, यह ऑपरेशन बन्नू जिले में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद शुरू किया गया था। मारे गए आतंकवादी प्रतिबंधित संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) से जुड़े बताए जा रहे हैं, जिन्हें पाकिस्तान सरकार "फितना अल ख्वारिज" कहती है।

End of Feed