ट्रंप का बड़ा दावा- मार गिराए ईरान के कई सैन्य अधिकारी, ब्लैक माउंटेन पर भी हवाई हमला

ईरान के कई सैन्य अधिकारियों को मार गिराने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। हालांकि ट्रंप ने अभी तक हमले की पूरी जानकारी नहीं दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि अमेरिकी हमले में कई ईरानी सैन्य अधिकारी मारे गए हैं। ट्रंप ने इस दावे से कुछ घंटे पहले ही ईरान को 48 घंटे की मोहल्लत दी थी। इसी दौरान इस हमले का दावा किया गया है। ट्रंप ने इस ऑपरेशन को अंजाम, तेहरान में देने की बात कही है, लेकिन बाकी जानकारी साझा नहीं की है। इसके अलावा ईरान के ब्लैक माउंटेन पर भारी बमबारी की पुष्टि हुई है, सैन्य अधिकारियों के मारे जाने पर ईरान ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

iran war

अमेरिका-ईजराइल के हमले में तबाह ईरानी यूनिवर्सिटी (फोटो-AP)

End of Feed