Russia Ukraine Conflict: रूस और यूक्रेन के बीच जंग खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। इस बीच, यूक्रेन के मध्य क्षेत्र में गुरुवार को एक रूसी ड्रोन ने स्ट्रेशन पर खड़ी दो ट्रेनों को निशाना बनाया। इस हमले में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए।
यूक्रेन में स्टेशन पर खड़ी दो ट्रेन पर रूसी ड्रोन का हमला
अधिकारियों ने बताया कि जेट इंजन से संचालित रूसी ड्रोन ने स्टेशन पर खड़ी दोनों ट्रेनों को निशाना बनाया। हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस हमले को 'भयावह हमला' बताया। उन्होंने कहा कि रूस के ड्रोन हमले में निप्रो शहर में यात्री ट्रेनों को निशाना बनाया गया।
