Bangladesh Plane Crash में 27 की मौत, 170 से ज्यादा लोग घायल; राष्ट्रीय शोक घोषित

Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश में वायु सेना के प्रशिक्षण लड़ाकू विमान के ढाका में एक स्कूल की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में मारे गए लोगों में पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम भी शामिल है।

Bangladesh Plane Crash: बांग्लादेश में वायु सेना के प्रशिक्षण लड़ाकू विमान के ढाका में एक स्कूल की इमारत से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चीन में निर्मित प्रशिक्षण लड़ाकू विमान एफ-7 बीजीआई में उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद तकनीकी खराबी आ गई और सोमवार को यह ढाका के उत्तरा क्षेत्र के दियाबारी में स्थित 'माइलस्टोन स्कूल एवं कॉलेज' की दो मंजिला इमारत से टकरा गया।

Bangladesh Plane Crash

बांग्लादेश विमान दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 27 हुई

दुर्घटना में गई पायलट की जान

मुख्य सलाहकार प्रोफेसर मुहम्मद युनुस के विशेष सलाहकार सैदुर रहमान ने संवाददाताओं से कहा कि अब मृतकों की संख्या 27 हो गई है और उनमें से 25 बच्चे हैं। लगभग 170 लोग घायल हुए है जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। शुरूआत में 20 लोगों की मौत की सूचना दी गई थी और सात लोगों की सोमवार रात में मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए लोगों में पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट मोहम्मद तौकीर इस्लाम भी शामिल थे। सरकार ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोगों की याद में मंगलवार को राजकीय शोक दिवस घोषित किया है। सोमवार को मुख्य सलाहकार कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में घोषणा की गई कि देश भर के सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी, स्वायत्त संस्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।

End of Feed