Maldives Viral Video: मालदीव की संसद में आपस में भिड़ गए सांसद, वोटिंग के दौरान मारपीट, खूब मचा हंगामा

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 29, 2024, 12:17 AM IST

Clash in Maldives Parliament: मालदीव संसद में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के मंत्रिमंडल को लेकर हो रही वोटिंग के दौरान सत्तारूढ़ गठबंधन की विपक्षी सांसदों के साथ झड़प हो गई जिसका वीडियो सामने आया है।

Clash Video in Maldives Parliament: मालदीव की संसद (Maldives Parliament) में मारपीट और शोर शराबा सामने आया है बताते हैं कि मालदीव की संसद में रविवार को मुइज्जू मंत्रिमंडल के लिए वोटिंग होनी थी। लेकिन विपक्षी दल एमडीपी ने साफ कह दिया कि वह चार मंत्रियों की मंजूरी रोक देगी और इस बात के विरोध में मालदीव में सत्ताधारी दल विरोध में उतर गया।

Maldives Viral Video

मालदीव की संसद में आपस मे भिड़ गए सांसद

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक संसद में वोटिंग से पहले पीपुल्स नेशनल कांग्रेस और प्रोग्रेसिव पार्टी ऑफ मालदीव के सरकार समर्थक सांसद, पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के नेतृत्व वाली मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के विरोध में उतर आए जिससे हंगामा बढ़ता चला गया।

End of Feed