ईरान जंग के बीच इस पश्चिम अफ्रीकी देश में बड़ा हमला,अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से आ रहीं फायरिंग और धमाकों की आवाज

पश्चिम अफ्रीकी देश माली में हमले की खबर है। माली पहले से ही आतंकी हमलों और राजनीतिक अस्थिरता से जूझ रहा है, ऐसे में इस घटना ने सुरक्षा को लेकर नई चिंताएं खड़ी कर दी हैं।

पश्चिम एशिया में जारी जंग के बीच पश्चिम अफ्रीकी देश माली की राजधानी बमाको में भारी गोलीबारी की खबर है। माली की राजधानी बामाको और अन्य शहरों में शनिवार सुबह बंदूकधारियों ने कई स्थानों पर हमले किये।इसके अलावा, मोदिबो कीता अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के आस-पास भारी हथियारों और ऑटोमैटिक राइफलों से फायरिंग की आवाज सुनी गई। माली की सेना ने इसे लेकर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि अज्ञात सशस्त्र आतंकवादी समूहों ने राजधानी में कुछ स्थानों और बैरकों को निशाना बनाया। सैनिक फिलहाल हमलावरों से निपटने में लगे हुए हैं।

Explosion

माली की राजधानी में हमला। (Representational image)

माली वायुसेना का एयरबेस के पास स्थित है हवाई अड्डा, जहां हुई फायरिंग

समाचार एजेंसी एपी ने अपने एक संवाददाता के हवाले से बताया कि एयरपोर्ट शहर के केंद्र से करीब 15 किलोमीटर दूर है और इसके पास ही माली वायुसेना का एयरबेस भी स्थित है। घटना के दौरान इलाके में हेलीकॉप्टर गश्त करते देखे गए,जिससे सुरक्षा स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

End of Feed