पनामा में फिर कांपी धरती, 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, हालिया भूकंप की तबाही के बाद लागू है इमरजेंसी

पनामा के आपातकालीन परिचालन केंद्र के निदेशक रेने गार्सिया ने बताया कि शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के मुख्य भूकंप के बाद अब तक 147 से अधिक आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) दर्ज किए जा चुके हैं,...

Earthquake in Panama: मध्य अमेरिकी देश पनामा में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, मंगलवार तड़के पनामा में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। NCS ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि भारतीय समयानुसार (IST) सुबह 4:50 बजे आए इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में (अक्षांश 7.683 उत्तर और देशांतर 81.405 पश्चिम) दर्ज किया गया। यह नया झटका ऐसे समय में आया है जब देश बीते शुक्रवार (9 अक्टूबर) को आए 7.7 तीव्रता के विनाशकारी भूकंप के झटकों से उबरने की कोशिश कर रहा है।

Panama earthquake

पनामा में भूकंप से तबाही

147 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स, भारी नुकसान

पनामा के आपातकालीन परिचालन केंद्र के निदेशक रेने गार्सिया ने बताया कि शुक्रवार को आए 7.7 तीव्रता के मुख्य भूकंप के बाद अब तक 147 से अधिक आफ्टरशॉक्स (भूकंप के बाद के झटके) दर्ज किए जा चुके हैं, जिनमें से कई की तीव्रता 6.1 और 6.6 तक रही है। तबाही और लगातार आ रहे झटकों को देखते हुए पनामा की सरकार ने देशभर में आपातकाल की घोषणा कर दी है।

End of Feed