LPG गैस लेकर भारत आ रहे 'शिवालिक' और 'नंदा देवी', इस दिन पहुंचेंगे गुजरात; जानें अभी कहां हैं जहाज

LPG Gas Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एलपीजी सिलेंडर की रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग हो रही है। इस बीच, राहत की एक बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय ध्वज के साथ शिवालिक और नंदा देवी एलपीजी गैस लेकर भारत आ रहे हैं।

LPG Gas Crisis: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के चलते रसोई गैस (LPG Cylinder) को लेकर चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल दिख रहा है। लोग डर और जल्दबाजी में सिलेंडर की बुकिंग करा रहे हैं, जिसकी वजह से सिलेंडर एजेंसियों के बाहर कतारें दिखाई दे रही हैं। इस बीच, एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारतीय ध्वज के साथ शिवालिक और नंदा देवी समंदर के रास्ते एलपीजी गैस की बड़ी खेप लेकर भारत आ रहा है।

LPG Vessels

LPG गैस लेकर भारत आ रहे दो पोत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

जहाजरानी मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एलपीजी पोत 'शिवालिक' और 'नंदा देवी' के बारे में जानकारी साझा की। समाचार एजेंसी पीटीआई/भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, जहाजरानी मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एलपीजी लेकर आ रहे भारतीय ध्वज वाले दो जहाज आज सुबह होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित पार कर गए।

End of Feed