भारत का एक और दुश्मन सोया मौत की नींद, 26/11 हमले के मास्टरमाइंड की पाकिस्तान में मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 2, 2024, 11:56 AM IST

LeT intelligence chief Azam Cheema died: आजम चीमा की मौत ने पाकिस्तान में बैठे जिहादी हलकों की टेंशन एक बार फिर बढ़ा दी है। वह 26/11 मुंबई हमले का मास्टरमाइंड था, इसके साथ ही 2006 के मुंबई ट्रेन बम ब्लास्ट का भी वह मुख्य साजिशकर्ता था।

LeT intelligence chief Azam Cheema died: भारत के एक और दुश्मन की पाकिस्तान में मौत हो गई है। खबरों के मुताबिक, आतंकी संगठन लश्कर के खुफिया प्रमुख आजम चीमा की पाकिस्तान के फैसलाबाद में मौत हो गई, उसकी उम्र करीब 70 साल की थी। बताया जा रहा है कि उसे दिल का दौरा पड़ा था। हालांकि, चीमा की मौत ने पाकिस्तान में बैठे जिहादी हलकों की टेंशन एक बार फिर बढ़ा दी है। दरअसल, हाल के दिनों में पाकिस्तान में ऐसे कई आतंकियों की हत्या हुई है, जो भारत में आतंकी घटनाओं में शामिल रहे हैं।

Azam Cheema

भारत का एक और दुश्मन खत्म

पाकिस्तान ने इस हत्याओं के पीछे भारतीय एजेंसियों की साजिश का आरोप लगाया है। हालांकि, भारत ने पाकिस्तान के तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। बाजवूद इसके दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है।

End of Feed