एक साथ दिखे इंडिया के दो मोस्ट वांटेड, UK में विजय माल्या के बेटे की शादी में नजर आए ललित मोदी

सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन ने हर्टफोर्डशायर में विजय माल्या की आलीशान प्रॉपर्टी में शादी की। इस शादी में ललित मोदी भी पहुंचे और विजय माल्या संग नजर आए।

Lalit Modi-Vijay Mallya News: भारत में मोस्ट वांटेड दो बड़ी हस्तियां यूके में एक साथ नजर आईं। दोनों को एक साथ देखे जाने की खबर खूब सुर्खियां बटोर रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पूर्व अध्यक्ष भगोड़े ललित मोदी और अरबों के बैंक घोटाले के आरोपी विजय माल्या एक साथ यूके के हर्टफोर्डशायर में नजर आए। ललित मोदी को सप्ताहांत में विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन की शादी में देखा गया।

Vijay Mallya And Lalit  Modi

ललित मोदी और विजय माल्या

सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन की शादी

सिद्धार्थ माल्या और जैस्मीन ने हर्टफोर्डशायर में विजय माल्या की आलीशान प्रॉपर्टी में शादी की। इस जोड़े ने पारंपरिक हिंदू विवाह समारोह के बाद ईसाई रीति-रिवाजों से भी विवाह किया। दूल्हे के पिता विजय माल्या भारत में वांछित हैं और 900 करोड़ से अधिक के ऋण धोखाधड़ी मामले में आरोपी हैं। वहीं, ललित मोदी कर चोरी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप के बाद देश से भागकर यूके पहुंच गए थे।

End of Feed