Kuwait Building Fire: कुवैत के लिए रवाना हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह, अग्निकांड में हुई है 40 भारतीयों की मौत

Kuwait Building Fire Update: कुवैत की एक इमारत में लगी आग में 40 भारतीय नागरिकों की जलकर मौत हो गई है। जिसमें से कई केरल और तमिलनाडु के हैं। इस बीच, कुवैत में आग लगने से घायल हुए भारतीयों की सहायता का निरीक्षण करने और मारे गए लोगों के शवों को वापस लाने के लिए केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह कुवैत रवाना हो गए है।

Kuwait Building Fire: कुवैत में आग लगने से घायल हुए भारतीयों की सहायता का निरीक्षण करने और मारे गए लोगों के शवों को वापस लाने के लिए रवाना होने से पहले, केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। वर्धन ने कहा कि बाकी स्थिति तब स्पष्ट होगी जब हम वहां पहुंचेंगे। कुवैत के लिए उड़ान भरने से पहले दिल्ली एयरपोर्ट पर बात करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि हमने कल शाम प्रधानमंत्री के साथ एक बैठक की, यह इस दुखद त्रासदी के बारे में हमारे पास आखिरी अपडेट है...बाकी स्थिति तब स्पष्ट होगी जब हम वहां पहुंचेंगे..." जान गंवाने वालों के शवों को वापस लाने की योजना के बारे में पूछे जाने पर, उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि पीड़ित ज्यादातर जले हुए हैं और कुछ शव इतने जल गए हैं कि उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इसलिए पीड़ितों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट किया जा रहा है।

Kuwait Building Fire

कुवैत के लिए रवाना हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह

भारतीय वायुसेना का विमान कुवैत जाने के लिए तैयार

राज्य मंत्री ने कहा कि वायुसेना का एक विमान स्टैंडबाय पर है। जैसे ही शवों की पहचान हो जाएगी, परिजनों को सूचित कर दिया जाएगा और हमारा वायु सेना का विमान शवों को वापस ले आएगा..." उन्होंने कहा कि कल रात हमारे पास जो नवीनतम आंकड़े थे, उनमें हताहतों की संख्या लगभग 48-49 है, जिनमें से 42 या 43 भारतीय बताए जा रहे हैं।

End of Feed