'रूस को भारत से तेल खरीद रोकने को लेकर नहीं मिला कोई मैसेज'; ट्रंप के दावे के बाद क्रैमलिन ने जारी किया बयान

पेस्कोव ने यह भी दोहराया कि रूस भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को सभी संभावित क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। रूस के ऊर्जा मंत्रालय ने भी कहा है कि उन्हें भारतीय रिफाइनरों से अनुबंध रद्द करने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

क्रेमलिन ने दावा किया है कि उसे भारत द्वारा रूसी तेल की खरीद रोकने को लेकर नई दिल्ली से कोई आधिकारिक सूचना या संदेश प्राप्त नहीं हुआ है। यह बयान ऐसे समय आया है,जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूसी तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका और संभवतः वेनेजुएला से अधिक तेल खरीदने पर सहमत हो गए हैं। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि हमें इस विषय पर भारत की ओर से अब तक कोई बयान या आधिकारिक सूचना नहीं मिली है।

modi putin

पीएम मोदी और पुतिन।

रूसी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पेस्कोव ने यह भी दोहराया कि रूस भारत के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को सभी संभावित क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। रूस के ऊर्जा मंत्रालय ने भी कहा है कि उन्हें भारतीय रिफाइनरों से अनुबंध रद्द करने के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

End of Feed