के. पी. शर्मा ओली हो सकते हैं नेपाल के अगले प्रधानमंत्री, प्रचंड विश्वासमत में हारे, लेकिन चीन से दोस्ती में जीते!

नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' शुक्रवार को संसद में विश्वासमत हासिल नहीं कर पाए। पिछले सप्ताह उनकी सरकार से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सवादी लेनिनवादी (सीपीएन-यूएमएल) ने अपना समर्थन वापस ले लिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रचंड को मिले सिर्फ 63 वोट
  • विश्वासमत प्रस्ताव के विरोध में 194 वोट पड़े
  • विश्वासमत जीतने के लिए कम से कम 138 वोट की जरूरत

नेपाल में राजनीतिक उठापटक जारी है। वर्तमान प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल 'प्रचंड' की सरकार गिर चुकी है। प्रचंड विश्वासमत हासिल नहीं कर पाए हैं। अब खबर है कि पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली फिर से पीएम बन सकते हैं। प्रचंड भले ही विश्वासमत हासिल नहीं कर सकें हों, लेकिन चीन के साथ अपनी दोस्ती वो आखिरी समय में भी निभा गए।

kp sharma oli

के. पी. शर्मा ओली हो सकते हैं नेपाल के अगले प्रधानमंत्री (फोटो- @kpsharmaoli)

End of Feed