हर साल 25 सुंदर लड़कियों को चुनता है Kim Jong Un; 'प्लेजर स्क्वाड' में शामिल एक लड़की ने किया खुलासा

Kim Jong Un Pleasure Squad: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर एक सनसनीखोज खुलासा हुआ है। उत्तर कोरिया से भागी एक लड़की येओनमी पार्क ने खुलासा किया है कि तानाशाह किम जोंग उन हर साल 25 सुंदर लड़कियों को प्लेजर स्क्वाड के लिए चुनता है।

Kim Jong Un Pleasure Squad: उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन को लेकर समय-समय पर चौंकाने वाले खुलासे होते रहते हैं। उत्तर कोरिया से भागकर आई युवती येओनमी पार्क ने देश के नेता किम जोंग उन के बारे में सनसनीखेज खुलासा किया है। मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार, येओनमी पार्क ने दावा किया कि किम जोंग-उन हर साल 25 कुंवारी लड़कियों को अपने प्लेजर स्क्वाड के लिए चुनते हैं। युवती ने कहा कि विशेष रूप से, महिलाओं को उनकी शक्ल-सूरत और राजनीतिक निष्ठा के आधार पर चुना जाता है। उन्होंने आगे खुलासा किया कि उन्हें किम के प्लेजर स्क्वाड के लिए दो बार खोजा गया था, लेकिन उनकी पारिवारिक स्थिति के कारण उन्हें नहीं चुना गया।

Kim Jong Un

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपने प्लेजर स्क्वाड के लिए हर साल 25 सुंदर लड़कियों को चुनता हैं

लड़कियों को गुजरना पड़ता है मेडिकल जांच से

युवती ने दावा कि किम जोंग उन को जब एक बार कुछ सुंदर लड़कियां मिल जाती हैं, तो सबसे पहले वे उनकी पारिवारिक स्थिति और उनकी राजनीतिक स्थिति की जांच करते हैं। वे उन सभी लड़कियों को खत्म कर देते हैं जिनके परिवार के सदस्य उत्तर कोरिया से भाग गए हैं, या जिनके रिश्तेदार दक्षिण कोरिया या अन्य देशों में हैं। युवती ने दावा कि एक बार लड़कियों का चयन हो जाने के बाद, यह सुनिश्चित करने के लिए कि वे कुंवारी हैं, उन्हें मेडिकल जांच से गुजरना पड़ता है। परीक्षण के दौरान, मामूली निशान जैसी छोटी से छोटी खराबी भी अयोग्यता की ओर ले जाती है। कठोर परीक्षण के बाद, पूरे उत्तर कोरिया से केवल कुछ लड़कियों को प्योंगयांग भेजा जाता है, जहां उनका एकमात्र उद्देश्य तानाशाह की इच्छाओं को पूरा करना है।

End of Feed