2,000 से ज्यादा VIDEO और 1.80 लाख तस्वीरें... एपस्टीन फाइल्स ने फिर मचाया हड़कंप; गोपनीय दस्तावेज हुए जारी

Epstein Files: अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को अरबपति वित्त कारोबारी रहे जेफरी एपस्टीन से जुड़े कई और दस्तावेज शुक्रवार को सार्वजनिक किए। इसमें 2,000 से अधिक वीडियो और करीब 1 लाख 80 हजार तस्वीरें शामिल हैं।

Epstein Files: अमेरिका के न्याय विभाग ने शुक्रवार को अरबपति वित्त कारोबारी रहे जेफरी एपस्टीन से जुड़े कई और दस्तावेज शुक्रवार को सार्वजनिक किए। इन दस्तावेजों को एक कानून के तहत जारी किया गया है, जिसका उद्देश्य यह बताना है कि सरकार को करोड़पति फाइनेंसर द्वारा युवा लड़कियों के यौन शोषण और अमीर और शक्तिशाली लोगों के साथ उसके संबंधों के बारे में क्या जानकारी थी।

Epstein Files

एपस्टीन फाइल्स ने फिर मचाया हड़कंप

30 लाख से ज्यादा पन्नों के गोपनीय दस्तावेज जारी

डिप्टी अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लांच ने कहा कि विभाग एपस्टीन से संबंधित नवीनतम खुलासे में 30 लाख से अधिक पृष्ठों के दस्तावेज जारी कर रहा है। इसमें 2,000 से अधिक वीडियो और करीब 1 लाख 80 हजार तस्वीरें शामिल हैं। यह सारी जानकारी 19 नवंबर 2025 को लागू हुए ‘एपस्टीन फाइल्स पारदर्शिता अधिनियम’ के तहत दी गई है। विभाग की वेबसाइट पर सार्वजनिक की गई इन फाइलों में लाखों पृष्ठों के वे रिकॉर्ड भी शामिल हैं, जिन्हें अधिकारियों ने दिसंबर में दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की शुरुआत में रोक दिया था।

End of Feed