PM मोदी से सवाल पूछने वाली महिला पत्रकार सोशल मीडिया में निशाने पर, समर्थन में आया व्हाइट हाउस

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 27, 2023, 02:01 PM IST

वॉल स्ट्रीट जर्नल की संवाददाता सबरीना सिद्दीकी ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी से भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में सवाल पूछा था।

Sabrina Sidiqui: वाशिंगटन में राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछने पर अमेरिकी पत्रकार सोशल मीडिया में निशाने पर है। इसे लेकर बाइडन प्रशासन भी हरकत में आया है। इस अमेरिकी पत्रकार पर हो रहे हमलों की व्हाइट हाउस ने निंदा की है। व्हाइट हाउस ने इसे पूरी तरह से अस्वीकार्य बताया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की संवाददाता सबरीना सिद्दीकी ने पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी से भारत में अल्पसंख्यकों के अधिकारों के बारे में सवाल करते हुए पूछा था कि उनकी सरकार इस दिशा में सुधार के लिए क्या कदम उठाने पर विचार कर रही है।

पाकिस्तानी इस्लामिस्ट भी कहा गया

संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के एक दिन बाद सिद्दीकी को पीएम मोदी से सवाल पूछने के लिए सोशल मीडिया पर कोसा जाने लगा और कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि वह पूर्व नियोजित तरीके से सवाल पूछ रही थीं। कुछ ने तो महिला पत्रकार को पाकिस्तानी इस्लामिस्ट कहा। रणनीतिक संचार के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के समन्वयक जॉन किर्बी ने एक सवाल के जवाब में सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि हमें उस उत्पीड़न की खबरें मिली हैं। यह अस्वीकार्य है। और हम किसी भी परिस्थिति में कहीं भी पत्रकारों के किसी भी तरह के उत्पीड़न की कड़ी निंदा करते हैं। यह लोकतंत्र के उन सिद्धांतों के लिहाज से अनैतिकतापूर्ण है जो पिछले सप्ताह राजकीय यात्रा के दौरान प्रदर्शित किए गए।

End of Feed