अमेरिकी वायु सेना अकादमी समारोह में फिसलकर गिरे जो बाइडन, फिर दिखाई जबरदस्त चुस्ती

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 2, 2023, 07:25 AM IST

इस घटना पर व्हाइट हाउस ने कहा कि गिरने के बाद राष्ट्रपति ठीक हैं। पोडियम से दूर जाते समय बाइडन लड़खड़ा गए थे।

Joe Biden Falls: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन गुरुवार को कोलोराडो में अमेरिकी वायु सेना अकादमी में एक स्नातक समारोह में फिसलकर गिर गए। आखिरी डिप्लोमा देने के बाद बाइडन गिर पड़े। अधिकारियों ने उन्हें जल्दी उठाया और वे वापस अपनी सीट पर चले गए। गिरने के बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में बाइडन को अपनी सीट तक बिना किसी सहारे के चलते हुए देखा गया। समारोह के समापन पर उन्हें मुस्कुराते हुए और अपने वाहन की ओर दौड़ते हुए भी देखा गया।

सीएनएन के अनुसार, इस घटना पर व्हाइट हाउस ने कहा कि गिरने के बाद राष्ट्रपति ठीक हैं। पोडियम से दूर जाते समय बाइडन लड़खड़ा गए, जहां उन्होंने अकादमी के स्नातकों के बीच अपना भाषण दिया था। उन्होंने सैकड़ों कैडेट्स को बधाई दी और 90 मिनट से अधिक समय तक प्रमाण पत्र बांटे। अपनी सीट पर जाते समय उन्हें सैंडबैग से ठोकर लगी और वह फर्श पर गिर पड़े। राष्ट्रपति अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल करके तुरंत खड़े हो गए।

End of Feed