Biden ने Xi Jinping को बताया तानाशाह तो भड़का ड्रैगन, अमेरिका को देने लगा नसीहत

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 21, 2023, 03:39 PM IST

बाइडन ने मंगलवार रात कार्यक्रम में कहा कि पूर्वी तट पर वायु सेना द्वारा मार गिराए गए एक संदिग्ध चीनी जासूसी गुब्बारे को लेकर हाल के तनाव पर शी शर्मिंदा हुए।

Biden vs Jinping: चीन ने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को तानाशाह करार देने संबंधी टिप्पणियों पर सख्त ऐतराज जताया है। चीन ने इसे बेहद बेतुका और गैर-जिम्मेदाराना बताया है। इससे एक दिन पहले ही अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बीजिंग की यात्रा समाप्त की जिसे ऐतिहासिक स्तर पर कमजोर हो गए रिश्ते को सुधारने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने बुधवार को कहा कि कैलिफोर्निया में एक फंडरेजर (धन जमा करने के लिए आयोजित) कार्यक्रम में दिए गए बाइडन के बयान पूरी तरह तथ्यों के खिलाफ और कूटनीतिक प्रोटोकॉल का गंभीर रूप से उल्लंघन करने वाले हैं। माओ ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह राजनीतिक रूप से उकसाने की खुल्लम-खुल्ला कार्रवाई है। चीन कड़ा ऐतराज और असंतोष जताता है।

End of Feed